पंचायतों द्वारा मुरूम और 15वें वित्त की राशि का दुरुपयोग

अभनपुर। विधानसभा अभनपुर की कुछ ग्राम पंचायतों में मुरूम खनन एवं 15वें वित्त की राशि का दुरुपयोग कर जमकर मात्रा में बंदरबांट की जा रही है। इसे लेकर ग्राम पंचायत के पंचों में भारी असंतोष व्याप्त है वही ग्रामवासी भी पंचायत प्रतिनिधियों के इस प्रकार की हरकत से परेशान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सरपंच एवं सचिव की मिलीभगत से विकास कार्यों के लिए मिली राशि को अपने निजी स्वार्थ में लगाकर गांव के विकास को बाधित किया जा रहा है। ग्रामवासी ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों से अब छुटकारा पाने की पहल कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी सरपंच हैं, जो एनओसी के नाम पर लाखों रुपया लेते हैं और सारी राशि डकार जाते हैं। ऐसी पंचायतों की भी जांच होनी चाहिए कि एनओसी देने के एवज में कितनी राशि ली गई है एवं कितना विकास ग्राम पंचायत के कार्य में किया गया है। कुछ पंचायत में अब पंच अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी जिससे सरपंच और सचिव को हटाया जा सके। इस प्रकार के कृत्य से पंचायतों में भ्रष्टाचार का बढ़ गया है और जनसेवा मात्र दिखावा रह गया है। सरकार को ऐसे कार्यो की निगरनी कर ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों पर कड़ी करनी होनी चाहिए