जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, आठों प्रखंडों के कार्यकर्ता हुए शामिल

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को कुम्हारपारा स्थित माहेश्वरी भवन में शुरू हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी आठ प्रखंडों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के विचारों, उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, विस्तार और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने संगठन के गठन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिषद की गतिविधियों, संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने उद्देश्यों को समाज के बीच पहुंचाने के साथ सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण पर भी ध्यान देता है।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख एवं जिला पालक अखिलेश लुनिया, प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा, संत शंकर दास महाराज, विभाग मंत्री कांतिलाल साहू, विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी सहित जबिता मांडवी, सुशीला सौ, आस्था गुप्ता, जिला अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता और जिला मंत्री नवीन देवांगन मौजूद रहे।

इसके अलावा योगेंद्र कौशिक, जागेश्वर साहू, प्रेम चलकी, संयोजक विष्णु ठाकुर, सुरेंद्र तिवारी, प्रतीक गुरु, घनश्याम नाग, भवानी सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, सूरज पटनायक, शत्रुघ्न कश्यप, राजू तोमर, शिव चौहान, नितेश सेठिया, सुरेश बघेल, खानू सेठिया, आसी चलकी, सुंदर कश्यप और पवन राजा समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक कार्य, समाज से जुड़े मुद्दों और परिषद के विभिन्न उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।