2200 करोड़ रू. रोककर भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन का गला घोंट दिया – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और वित्तीय कुप्रबंधन ने जल जीवन मिशन को पूरी तरह संकट में धकेल दिया है। लगभग 2200 रू. करोड़ का भुगतान महीनों से लंबित है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य ठप हैं, हजारों मजदूरों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और निर्माण एजेंसियां आर्थिक बदहाली से गुजर रही हैं। ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां और उनके प्रतिनिधि मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री और अधिकारियों के दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी गुहार सुनने के बजाय चुप्पी साधे रखी। सरकार के पास प्रचार के लिए पैसा है, लेकिन विकास कार्य कराने वालों का भुगतान करने के लिए नहीं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हाल के दिनों में आर्थिक संकट से जुड़े बताए जा रहे कुछ ठेकेदारों की आत्महत्या की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यदि भुगतान में देरी और आर्थिक दबाव इन घटनाओं से जुड़े पाए जाते हैं, तो इसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती। इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा के डबल इंजन के सरकार सभी लंबित भुगतानों का तत्काल भुगतान करें प्रभावित एजेंसियों को राहत दे, भुगतान में देरी की जवाबदेही तय की जाए और आर्थिक संकट से जुड़े बताए जा रहे हालिया मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।सरकार का काम विकास कराना है, विकास रोकना नहीं; मेहनत का भुगतान करना है, उसे लटकाना नहीं; और जनता की समस्याओं का समाधान करना है, उनसे मुंह मोड़ना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *