
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक एएचपी अंतर्गत धरमपुरा (208 यूनिट) एवं हाटकचोरा (58 यूनिट) में निर्मित आवासीय परिसर में आवास आबंटन हेतु किराए से निवासरत परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल प्राप्त 716 आवेदनों में से 208 पात्र एवं 508 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। सूची नगर पालिक निगम के सूची पटल पर चस्पा की गई है एवं सभी वार्ड पाषदों को भी प्रेषित की गई है। किसी भी आवेदक या व्यक्ति को प्रकाशित सूची को लेकर किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो वे 24 जुलाई की शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास शाखा में उपस्थित होकर दस्तावेज / आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।