फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, भिलाई से पकड़ा गया आरोपी

0  जगदलपुर के युवक को बनाया था शिकार 
जगदलपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर करीब दो लाख रुपए ऐंठने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने भिलाई (दुर्ग) की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंत्रालय में अपनी खासी पैठ होने का दावा करते हुए फूड इंस्पेक्टर पद पर नौकरी लगवा देने का झांसा देते हुए जगदलपुर के पीड़ित से 1 लाख 91 हजार रुपए ऐंठ लिए थे।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में आसना स्कूल पारा जगदलपुर निवासी पीड़ित विनोद पाणिग्रही पिता पूर्णचंद्र पाणिग्रही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पूर्व से परिचित लारेंस एंथोनी कूज ने मंत्रालय में अपनी अच्छी जान पहचान का हवाला देकर फूड इंस्पेक्टर के पद नौकरी लगाने के नाम से दिनांक 24 जुलाई 2022 से 20 सितंबर 2024 तक गूगल पे व चेक के माध्यम से लारेंस एंथोनी कूज के खाता क्रमांक 50448053419 में कुल 1 लाख 91 हजार 500 रूपए डाले थे। नौकरी के बारे में पीड़ित बार बार पूछता रहा, मगर वह घुमाता रहा। पुलिस ने लारेंस एंथोनी कूज के खिलाफ धारा 318.4 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम दुर्ग भिलाई आरोपी के पते पर रवाना की गई थी। आरोपी घटना समय से घर पर न रहकर बाहर से आना जाना करता था। जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी को हिरासत लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाइल के गूगल पे में पैसे लेने की बात स्वीकार करते हुए मोबाइल फोन को पेश किया। जिसे वजह सबूत में जप्त कर किया गया।कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को आज दिनांक 02.08.26 को विधिवत् गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायिक रिमांड पर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने मे निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र पैकरा, प्रधान आरक्षक राजू टोप्पो, विनोद चांदने, मोहन कश्यप, आरक्षक उज्जवल सिंह, रंगलाल खरे, त्रिनाथ कश्यप, तामेश्वर चंद्राकर ने खास भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *