जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा (आम सभा) की बैठक रविवार, 2 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन ने जगदलपुर (बस्तर) के अजय श्रीवास्तव को प्रांतीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रांतीय आम सभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल प्रसाद गुप्ता, आर.डी. तिवारी, राजेंद्र पांडे सहित प्रदेशभर से आए कर्मचारी प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।