रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की सूर्य घर योजना उपभोक्ताओं के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। सरकार ने सोलर पैनल उपभोक्ताओं से बिजली खरीदी दर में 56 पैसा प्रति यूनिट की कटौती कर दी है। सोलर पैनल से उत्पादित बिजली को पहले बिजली कम्पनी 2.50 रु प्रति यूनिट की दर से खरीदी करती थी अब खरीदी दर में 56 पैसा प्रति यूनिट की कमी कर दी गई है अब सोलर उपभोक्ताओं से 1.94 रु. की दर से खरीदी करेगी।ये सोलर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय धोखा है। सरकार जहाँ बिजली दर में 50 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी कर आम बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली दे रही है। जिससे जनता परेशान है। स्मार्ट मीटर से अनाप-शनाप बिजली बिल, महंगी बिजली दर से परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सूर्य घर योजना को लेकर बड़े-बड़े दावा किये थे कि बिजली उपभोक्ताओं अब बिजली उत्पादक बनेंगे, घरों के छत में बिजली उत्पादन कर मुनाफा कमायेंगे, बिल मुक्त बिजली मिलेगी। इस झांसे में फँसकर लाखों उपभोक्ता ने बैंक से कर्ज लेकर घरों में सोलर पैनल लगाये। बैंक की कर्ज भर रहे है, लेकिन सोलर पैनल से उन्हें अब तक कोई मुनाफा बिजली कम्पनी ने नहीं दिया है। साल में एक बार मार्च महीने में बिजली कम्पनी द्वारा लाभांश मिलने की गारंटी थी लेकिन इसके विपरीत अप्रैल माह में बिजली कम्पनी ने सोलर उपभोक्ता को हजारों रुपया का बिल थमा दिया और उपभोक्ता जब बिजली की लाभांश की जानकारी मांगे तो अधिकारियों ने कोई गाइडलाइन तय नहीं होने की जानकारी दी। अब बिजली कम्पनी ने सोलर उत्पादित बिजली खरीदी दर में 20 प्रतिशत से अधिक कटौती कर सोलर उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ताओं को कोई लाभ नहीं हुआ है बल्कि बिजली के उपभोक्ता अब कर्ज में आ गए हैं, महंगी दरों पर सरकार के द्वारा दिए जा रहे बिजली का बिल भर रहे हैं और खुद के उत्पादित बिजली की दर में हुई कटौती से हताश एवं परेशान है। सूर्य घर योजना में सरकार के दावे से हवा-हवाई है धरातल पर इसका कोई लाभ नहीं।