पुरोबी वर्मा की क्षमता को पहचाना भाजपा ने

0 नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त हुईं 

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी ने दल्ली राजहरा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। श्रीमती वर्मा को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। विदित हो कि श्रीमती वर्मा दो बार नगर पालिका दल्ली राजहरा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अपने प्रथम कार्यकाल में उन्होंने शहर में जो विकास कार्य किए थे, उनसे प्रदेश के तत्कालीन मुख्य मंत्री रमन सिंह खासे प्रभावित थे। दूसरी बार की विजय में उनके प्रथम कार्यकाल के विकास कार्यों का बड़ा योगदान रहा। आज भी लोग विशेष रूप से महिलाएं श्रीमती वर्मा से खासे प्रभावित हैं। पुरोबी वर्मा अब भी आम नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। संभवतः भाजपा नेतृत्व ने पुरोबी वर्मा की इसी प्रतिभा का उपयोग करने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। पुरोबी वर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से बालोद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों और महिलाओं में हर्ष व्यपात है। श्रीमती वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी नियुक्ति से अभिभूत पुरोबी वर्मा ने कहा कि प्रदेश पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी दृढ़ता से निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *