० भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार
० जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन का होगा निर्माण
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 02 महतारी सदन के निर्माण के स्वीकृति के साथ जगदलपुर विधानसभा में इसके पूर्व 04 महतारी सदन का निर्माण ग्राम कोलेंग, चिंगपाल,मारकेल एवं नानगुर में कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके साथ जगदलपुर में 06 महतारी सदन निर्माण कार्य हो जायेगा। महतारी सदन हमारे मातृशक्ति को सशक्त, सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास से क्षेत्र के माड़पाल एवं पंडरी पानी में महतारी सदन निर्माण कार्य के लिए लागत 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन वाली सरकार के नेतृत्व में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। जिसमें ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में 30 – 30 लाख रुपए लागत से निमार्ण कार्य किया जायेगा। महतारी सदन निर्माण से क्षेत्र के महिला बहनों में हर्ष व्याप्त है। महिलाओं ने क्षेत्र के संवेदनशील विधायक किरण देव का आभार व्यक्त किया है।
महतारी सदन के स्वीकृति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास व पहल पर गत वर्ष जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चार ग्राम पंचायतों में महतारी सदन की स्वीकृति प्राप्त हुयी थी । जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कोलेंग ,चिंगपाल ,मारकेल एवं नानगुर में महतारी सदन का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र के महिला बहने वहां सामाजिक,समूह बैठक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का संचालन कर रही है । महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र की महिला बहनों में हर्ष व्याप्त है। वहीं वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी माता बहनों को महिला समूहों की बैठक, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों का संचालन किया जायेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के महिला बहनों को अपनी प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का बेहतर मंच मिलेगा। और सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने का बेहतर विकल्प होंगा। श्री देव ने कहा महिला सशक्तिकरण में महतारी सदन का विशेष योगदान होगा। श्री देव ने कहा विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 06 महतारी सदन का निर्माण कार्य होगा। महतारी सदन निर्माण से हमारी मातृशक्ति को इसका लाभ मिलेगा।