नशीली टेबलेट के साथ पंजाब का आरोपी धराया

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नंबर की मोटर सायकल के साथ अपने कमर बेल्ट बैग में अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़े आरोपी मंगल सिंह पिता चंदन सिंह सिख निवासी ग्राम टोंग पोस्ट आफिस राया थाना ब्यास जिला अमृतसर पंजाब को पकड़ा। उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली टेबलेट मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर पांडे, प्रमोद सिन्हा, परिमल दास, दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, सुनील मनहर, आरक्षक रंग लाल, तामेश्वर चंद्राकर, बलराम, युवराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।