
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र के गंगामुंडा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गंगामुंडा तालाब पहुंचकर स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता निभाई और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर गंगामुंडा तालाब परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ,परेश बेसरा,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही,लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह, पूर्व महापौर सफीरा साहू, पार्षद आशा साहू, हरिश पारेख, पारुल बोथरा, गायत्री बधेल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, बृजेश भदौरिया,सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।