0 नारी शक्ति वंदन अधिनियम में रोड़ेबाजी का आरोप
रायपुर/अभनपुर। खोरपा मंडल भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के विरोध में इंडी गठबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया तथा राहुल गांधी के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे रोकने का प्रयास देश की महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रभारी भूमिका साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री रवि वर्मा, अनिल साहू, पत्रकार ईश्वर साहू, उपाध्यक्ष महेश सोनवानी, भाजयुमो अध्यक्ष शशिकांत साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, खुमेश यदु महामंत्री भाजयुमो, जागृति साहू, गीता साहू, शांति साहू,लता पाल, प्रेरणा शर्मा, आकाश शर्मा, हिमांशु साहू, यश साहू, पुरुषोत्तम साहू, हेमलाल सोनकर, सुनील साहू, योगेश्वर साहू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।