जगदलपुर के वरिष्ठ वकील अवधेश झा को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

0 विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री और बस्तर संभाग प्रभारी बनाए गए झा 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग में संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जगदलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार झा को प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री झा की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन एवं वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से की गई है। वरिष्ठ वकील अवधेश झा की नियुक्ति से बस्तर संभाग में कांग्रेस के विधिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।अवधेश झा लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए लाभकारी बताया है। खासकर बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ को और मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *