0 शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पहल
बकावंड। बस्तर कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव द्वारा हाई स्कूल टेंपल कोमर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शाला के प्रभारी प्राचार्य अरुण पांडे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल द्वारा हाई स्कूल गारेंगा का निरीक्षण किया गया।उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, नियमितता एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा।