प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े, महिलाएं सुरक्षित नहीं – वंदना राजपूत

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों को भय मुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। विगत दो वर्ष भीतर ही प्रदेश में दुष्कर्म के 6191 प्रकरण दर्ज किए गए, अर्थात रोज 9 महिला या बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं, हर 3 घंटे में कोई ना कोई महिला रेप का शिकार होने मजबूर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म और चाकूबाजी राजधानी रायपुर में ही हो रही हैं, बिलासपुर और कोरबा दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के प्रशासन में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 8 से 9 महिलाएं दुराचार के शिकार हो रही है, हर दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है, सरकारी आश्रम स्कूलों में नाबालिक बच्चियों गर्भवती हो रही है, जब पीड़िता थाने जाते हैं तो एफआईआर करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें डराया धमकाया जाता है। साय सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का भय अपराधियों में खत्म हो गया है, सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण मिलने से उनके हौसले बुलंद है। नशे के अवैध कारोबार को सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं का संरक्षण है जिसकी वजह से ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, कोकीन, एचडी ड्रग्स, नशा, सिरप और नशे की गोलियां गली-गली में बिक रही है जिसके प्रभाव से छोटे-छोटे नाबालिक बच्चें भी अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।