0 भाजपा महिला मोर्चा ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के तहत 9283 राखियां ससम्मान प्रेषित की
जगदलपुर। बस्तर की बहनों द्वारा भेजी गयी राखियां इस आने वाले रक्षाबंधन पर्व में देश की रक्षा के तैनात वीर जवानों की कलाईयों में सजेंगी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के अन्तर्गत देश की सीमाओं व आंतरिक सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के लिये समस्त जिले से बहनों के द्वारा बनायी गयी 9283 राखियां संकलित कर ससम्मान प्रेषित की गयी है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान में जिले में अलग-अलग स्थानों, संस्थाओं में बहनों द्वारा तैयार की गयी राखियों का संकलन किया गया और 9283 राखियां स्नेह व सम्मान सहित भेजी गयी है। इस मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिकों को महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा और उनके लिये मंगलकामना की।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा, किशोर कुमार हिरवानी, अरविंद कुमार, रविशंकर रज्जक, तोप सिंह, के एल कोस्टा, घासीराम बघेल, अभिजीत महतो, दिलीप बिश्नोई, सुरेश कुमार दीक्षित, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, महापौर संजय पांडेय, रजनीश पानीग्राही, परीस राम बेसरा,रमशीला नाग, दीपाली नाग, ममता राणा, बिजली बैद, पूनम सिन्हा, डाकेश्वरी पाण्डे, लक्ष्मी कश्यप, अनिता पटेल, बसंती नायक, पुष्पा तिवारी, अलका सेंगर, विभा सिंह, लक्ष्मी घरात, गीता मिश्रा, माधवी मंडल, झरना मोहंती, अनीता बघेल, रेखा सिंह, राधा बघेल ,नीलम कुशवाहा, गोदावरी साहू, कौशल्या क्षत्रिय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, योगेश मिश्रा, योगेश ठाकुर, दिनेश के जी, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, अभिषेक चौहान, निर्मल पाणीग्राही, बृजेश कपूर, सुरेश गुप्ता, अभिलाष यादव,चिकन भारती, अनीता भारत, करुणा कश्यप, रमेश नायडू आदि सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।