० जनप्रतिनिधियों ने किया सीईओ जैन का स्वागत
जगदलपुर। जनपद पंचायत बस्तर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए चंद्रशेखर जैन को नया प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
प्रभारी सीईओ चंद्रशेखर जैन के कार्यभार संभालने पर जनपद अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समीर मिश्रा, रमेश कश्यप सुकलाल बघेल, कुलेश्वर कश्यप, सुमन बघेल, जीवनाथ बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री जैन के नेतृत्व में जनपद पंचायत बस्तर में विकास कार्यों को गति मिलने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।क्षेत्र के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ जनपद क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा तथा विकास कार्यों में नई ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ कार्य आगे बढ़ेंगे।