मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ…


जगदलपुर। बोधघाट रोड जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं जिला पुलिस बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। महापौर संजय पांडेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, निरीक्षक, पुलिस अधिकारी सहित स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *