जगदलपुर। नक्सलमुक्त हो जाने के बाद भी बस्तर में इस तरह के सवारी वाहन चालक यात्रियों की जान से सरेआम खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जीपों में अंदर तो ठूंस ठूंस कर सवारियां भरी ही जाती हैं, हुड पर अगल बगल भी बेतहाशा यात्रियों को लटका कर ले जाया जाता है। मौत के इस सफर को रोकने न तो पुलिस विभाग कोई कदम उठा रहा है और न ही सड़क परिवहन विभाग।