बंगाल में पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे संजय पांडे

जगदलपुर। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत में जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय का भी बड़ा योगदान रहा है। श्री पाण्डेय ने चुनाव प्रचार के दौरान अथक मेहनत की थी। उनकी मेहनत काम आई। इस बार बीजेपी ने कुछ चुनिंदा जमीनी एवं प्रखर वक्ता नेताओं को ही चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजा था। इन चुनिंदा नेताओं में नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे बस्तर के इकलौते नेता थे। संगठन ने जिस भरोसे के साथ संजय पांडे को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी, उस भरोसे पर वे खरे उतरे हैं।बंगाल के चुनाव में प्रचार के दौरान संजय पांडेय गांव गांव, गली गली जाकर जमीनी स्तर पर जनता से रूबरू होते रहे। उन्होंने जिन जिन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया, वहां वहां कमल खिला है।बीजेपी के बड़े नेताओं को समझ में था कि संजय पाण्डेय बंगाल में कुछ बेहतर कर सकते हैं इसलिए कर्मठ युवा नेता संजय पाण्डेय को बंगाल भेजा गया था। पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने पर संजय पाण्डेय ने वहां की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है और खुद पर भरोसा जताने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *