भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता, मनाया विजय उत्सव

0  मिठाइयां बांटी, जोरदार आतिशबाजी, जीत की थी बधाईयां
0 भाजपा की विजय ऐतिहासिक, जनता के विश्वास की जीत – दिनेश कश्यप
0 गंगोत्री से पावन गंगासागर तक लहराया भाजपा का परचम – श्रीनिवास राव मद्दी

जगदलपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम, पुंडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशियां आज सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी जिला कार्यालय में विजय उत्सव के रूप में मनायी गयी। भाजपा की प्रचंड विजय की खुशी में झूमते नाचते भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी, जोरदार आतिशबाजी की और एक दूसरे को गले मिल कर जीत की बधाईयां दी।

पूर्व सांसद व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समस्त देशवासियों का समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से टीएमसी के कुशासन को बंगाल की जरूरत ने उखाड़ फेंका है और भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत भी दिलायी है। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार विजयी पताका लहरा रही है। पुंडुचेरी में एनडीए की सरकार पुनः स्थापित हुई है। यह देश की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है। ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत की बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि मां गंगा के उद्गम गंगोत्री से पावन गंगासागर तक जनता के विश्वास व आशीर्वाद से भाजपा का परचम लहरा रहा है। समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है।

महापौर संजय पाण्डेय,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, सफीरा साहू, जगदलपुर पश्चिम व पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व अविनाश श्रीवास्तव ने भाजपा की विजय को ऐतिहासिक, जनता का विश्वास और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल बताया। भाजपा जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में एकत्र कार्यकर्ता भाजपा की विजय का उत्सव मनाते रहे। विधानसभा चुनाव के परिणाम सामूहिक रूप से देखने भाजपा जिला कार्यालय एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगायी गयी थी। जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *