पंडरीतराई तालाब एवं रोड का महापौर संजय पांडेय ने किया निरिक्षण

0 महापौर वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने और तालाब की गहरीकरण एवं बोरखनन करने का दिया निर्देश

0 गुणवत्ता के साथ काम हो- महापौर संजय पांडेय

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर के छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की सीमा पर बनने वाले पंडरीतरई तालाब एवं लोकमान्य तिलक, छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविन्द सिंह वार्ड मे एमपीएम हॉस्पिटल रोड,एलआईसी ऑफिस रोड एवं सरस्वती शिशु मंदिर रोड कंगोली मे बनने वाले ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने जगदलपुर महापौर संजय पांडे पहुंचे। महापौर संजय पांडे ने पंडरीतरीय तालाब मे वाटर कैचमेंट एरिया को बढ़ाने एवं तालाब की गहरीकरण पर जोर दिया। वार्ड वासियों की मांग पर एक बोर खनन करने को भी कहा। ड्रेन टू ट्रेन बनने वाले रोड की गुणवत्ता को ध्यान देते हुए निर्माण एजेंसी को दिशा निर्देश दिए।

महापौर संजय पांडे ने कहा पंडरीतराई तालाब ऐतिहासिक तालाब के रूप में बनने जा रहा है। वार्ड वासियों के अनुरूप तालाब का निर्माण किया जा रहा है। ड्रेन टू ड्रेन रोड बनने से लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तालाब के वाटर कैचमेंट एरिया के विस्तार एवं गहरीकरण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिया हूँ साथ ही वार्डवासियों की मांग पर अतिरिक्त खुदाई कराने पर भी सहमति व्यक्त किया हूँ ताकि वर्षा जल का बेहतर संचयन हो

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद एवं सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा जी, छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल जी, लोकमान्य तिलक वार्ड पार्षद संतोष गौर,अतुल कौशल,नीलिमा यादव, ईई गोपाल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *