
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, मृतक जय साहू (45) के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजनीतिक परिवार से संबंध
बताया जा रहा है कि जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दायित्व भी मिला था। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।