महासमुंद में बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश, एंटी नारकोटिक्स टीम और सिंघोड़ा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े

महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का बड़ा गिरोह धरा गया है। पुलिस ने एक आईचर ट्रक से 2 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर सोनपुर, ओड़िशा से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश में इसकी बिक्री के लिए ले जा रहे थे। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।

इस मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ी सख्ती का संदेश गया है।

सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम इस तरह की अन्य तस्करी की घटनाओं की जांच जारी रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *