जेम पोर्टल को अवार्ड (सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड) भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान के लिए है? – कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जेम पोर्टल को एवार्ड (सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड) मिला है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जो जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के व्यापारियो निर्माताओ की उपेक्षा होती है, उसको एवार्ड मिलने पर आश्चर्य हो रहा है। इसी जेम पोर्टल से 300 का जग 32000 में खरीदा गया है। 1 लाख की टी.वी 10 लाख में, 60 हजार की रोटी मेकर मशीन 8 लाख में खरीदी गयी। 1539 का ट्रैक सूट 2499 में खरीदा गया। यह है जेम पोर्टल का कमाल सरकार में बैठे हुये लोग जेम पोर्टल के माध्यम से राज्य के खजाने पर डाका डाल रहे है। आठ लाख की रोटी खरीदी मामले में लीपापोती करने में पूरी सरकार जुटी है जबकि इस मामले में अभी तक एफआईआर हो जाना था, लेकिन अब इनाम दिया जा रहा।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से अब तक जितनी खरीदी हुई है इस पूरी खरीदी की जांच की जानी चाहिये। जेम पोर्टल की खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी हुई है, पोर्टल से हुई अधिकांश खरीदी राज्य के बाहर के सप्लायरों से हुई है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से की गई अभी तक की सभी खरीददारी का सोशल ऑडिट करवाया जाय तो पूरा सिस्टम नंगा हो जाएगा। सरकार में सह है तो सभी खरीदारी की गई सामांग्री और उसके भाव सार्वजनिक कर दे। अभी तक जितनी भी खरीदी की गई साफ हो जाएगा कि सारा सामान बाजार भाव से दस से सौ गुना से भी अधिक भाव पर खरीदी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जेम पोर्टल से खरीदी में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें नीचे से ऊपर तक लोग शामिल है। इसीलिए सरकार किसी भी घोटाले का जांच नहीं करवा रही। जांच की मांग करने वाले घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाती है बलौदाबाजार रायपुर में यही हुआ है।