० युवा उद्यमी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगाया स्टॉल
जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के युवा उद्यमी आईटी सोल्युशन द्वारा एक गरिमामयी आयोजन में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात इस संस्था के युवा संचालक गणपत चौधरी ने अपने अपनी संस्था आईटी सोल्युशन प्रिंटर्स द्वारा लगातार जनहित में किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। गणपत चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा राष्ट्र हित और जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मोदीजी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की राह पर है और हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बन चुका है तथा विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। अंत में सभी लोगों के बीच मिष्ठान और नमकीन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा पत्रकार रवि राज, स्वरूप राज, विक्रम कौशल आदि भी उपस्थित रहे।