बस्तर राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की वार्षिक बैठक एवं आमसभा संपन्न

जगदलपुर। बस्तर सुआर्य राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की वर्ष 2026 की वार्षिक बैठक एवं आमसभा ग्राम घाटलोहंगा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम घाटलोहंगा सहित तोकापाल, चितालूर, कविआसना, अरण्डी एवं जगदलपुर के समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आमसभा में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा समाज के हित एवं आगामी गतिविधियों को लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के बाद समाज के सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क 250 रुपये तथा स्वेच्छा अनुदान राशि 50 रुपये जमा करने का आग्रह किया गया।

समाज के सदस्यों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्ष 1324 ईस्वी में जब काकतीय राजवंश के महाराज अन्नमदेव वारंगल से बस्तर आए, उसी समय सुआर्य राजपुरोहित भी उनके साथ बस्तर में आकर बसे थे। समाज द्वारा इस ऐतिहासिक परंपरा को अपनी सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

बैठक में समाज के अध्यक्ष मन्ना प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, संरक्षक नवरतन तिवारी, कोषाध्यक्ष मिथिला प्रसाद तिवारी, सचिव घनश्याम तिवारी, सह-सचिव चंद्रशेखर तिवारी सहित कोर कमिटी सदस्य खीरेंद्र तिवारी, पूर्णप्रकाश तिवारी, अनंत तिवारी, गजेंद्र प्रसाद तिवारी, विपिन कुमार तिवारी एवं कामेंद्र प्रसाद तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में समाज के सदस्यों ने बैठक में रखे गए विषयों पर सहमति व्यक्त की और आमसभा का समापन किया गया।