जनसेवा की मिसाल पेश की सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने

0 पीड़ित परिवार को राहत दिलाने उड़ीसा तक लगाई दौड़ कश्यप ने 

बकावंड। सभी जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं, मगर बहुत कम जनप्रतिनिधि ही अपना यह राजधर्म निभाते हैं। इन चुनिंदा जन सेवक जनप्रतिनिधियों में शुमार हैं विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, जिन्होंने अपने क्षेत्र के निवासी एक परिवार को संकट से उबारने के लिए उड़ीसा तक की दौड़ लगा दी। पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के बाद ही सरपंच संतोष कुमार कश्यप को संतोष मिला और तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 जून को उड़ीसा के पापड़ा आंडी में एक सड़क दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में जान-माल की क्षति हुई। हादसे के बाद जो गाड़ी इस दुर्घटना में शामिल थी, उसे पुलिस द्वारा थाने में सुरक्षित रखा गया था है। यह गाड़ी ग्राम पंचायत बेड़ा उमरगांव की है। पीड़ित परिवार गाड़ी वापस पाने भटक रहा था। परिवार के लोगों ने देवड़ा सरपंच संतोष कुमार से मामले में मदद की गुहार लगाई। संतोष कुमार कश्यप अपनी प्रवित्ति के अनुरूप तुरंत परिवार की मदद के लिए तैयार हो गए। श्री कश्यप पीड़ित परिवार के लोगों के साथ पापड़ा आंडी थाना गए।वहां थानेदार से मिले और दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को सुपुर्दनामे में देने का आग्रह किया। सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने थाने में लिखित आवेदन देकर पीड़ित का पक्ष रखा और खुद जिम्मेदारी लेते हुए गाड़ी सुपुर्द करने का निवेदन किया। संतोष कुमार के व्यवहार से थाना प्रभारी इस कदर प्रभावित हो गए कि तुरंत लिखी पढ़ी की प्रक्रिया पूरी करवा कर वाहन पीड़ित परिवार के हवाले कर दिया। जिस काम के लिए पीड़ित परिवार कई दिनों से परेशान था और भटक रहा था, उस काम को देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने चंद मिनटों में करा दिया। सरपंच संतोष कुमार कश्यप के इस सेवा भाव से पीड़ित परिवार बहुत खुश है।