0 छछानपैरी स्कूल में छात्राओं की किया सायकल वितरण
रायपुर/अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू खोरपा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा और हाईस्कूल स्कुल छछानपैरी में आयोजित सायकल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने स्व. आशाराम डहरिया हाईस्कूल छछानपैरी में नवमी कक्षा की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया। इस दौरान विधायक श्री साहू ने छात्र छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शाला प्रांगण में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की।विधायक इन्द्रकुमार साहू द्वारा स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की खूब तारीफ की गई।. इसके बाद विधायक इंद्र कुमार साहू भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कोलर बस स्टैंड से निकली तिरंगा यात्रा में विधायक श्री साहू हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए नजर आए।आत्मानंद स्कूल के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक इंद्र कुमार साहू ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आन बान शान के प्रतीक तिरंगे का सम्मान हमें जान देकर करने की आवश्यकता है। आत्मानंद स्कूल के बच्चों एवं मंडल के पदाधिकारियों ने कोलर चौक से खोरपा आत्मानंद स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यादव, जनपद उपाध्यक्ष खेलू राम साहू, जनपद सभापति चंचल राजा दीवान, सभापति हेमलता विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत प्रतिनिधि लोकमणि कोसले, सरपंच श्रीमती बंजारे, सरपंच प्रतिनिधि सोनू बंजारे, टेकारी सरपंच झाड़ू राम घृतलहरे, पत्रकार ईश्वर साहू, प्राधिकृत अधिकारी
माधव प्रसाद, प्राधिकृत अधिकारी राघवेंद्र साहू स्कूल के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं तिरंगा यात्रा में विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, मंडल महामंत्री रवि वर्मा, महामंत्री अनिल कुमार साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू, महामंत्री सावित्री पाल, आत्मानंद स्कूल के अध्यक्ष रामसिंह साहू, गोविंद राम साहू, लोकनाथ साहू, अर्जुन घीवर, सांसद प्रतिनिधि, कृष्णकांत नामदेव विधायक प्रतिनिधि, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशिकांत साहू, महामंत्री अश्वनी साहू, मानसिंह साहू, प्राधिकृत अधिकारी डॉ. लीलाराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत खोरपा प्राचार्य आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल खोरपा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।