० रोज फंस रहे हैं वाहन, ग्रामीण हुए परेशान
बकावंड। ब्लॉक मुख्यालय बकावंड से कोरटा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कीचड़ भर गया है।

नलपावंड के उप सरपंच कृष्णा सेठिया ने बताया कि यह रोड बकावंड ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। सहकारी समिति, बैंक, तहसील और अस्पताल का काम कराने वाले लोग रोजाना इसी रोड से आते-जाते हैं। ग्राम पंचायत बजावंड, तारापुर, टलनार, बनियागांव नलपावंड, कोरटा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसान, छात्र और ग्रामीण इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन उबड़-खाबड़ रोड की वजह से वाहन पलटने और फंसने की घटनाएं रोज हो रही हैं। इससे बार बार आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग बस्तर जिला प्रशासन से की है।