स्कूल में अनुशासन और बच्चों के जज्बे को देख खुशी से झूम उठे बीईओ चंद्रशेखर यादव

०  बेजरीपदर स्कूल ने जीत लिया खंड शिक्षा अधिकारी का दिल 
बकावंड। विकासखंड बकावंड के बीईओ चंद्रशेखर यादव आज उस वक्त खुशी से झूम उठे जब उन्होंने एक स्कूल शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन औविद्यार्थियों के सीखने के जज्बे को देखा। श्री यादव ने बच्चों की पीठ थपथापाई और शिक्षक शिक्षिकाओं को भी शाबासी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव आज बकावंड ब्लॉक की प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बेजरीपदर में अचानक जा धमके। उनके निरीक्षण के दौरान समस्त विद्यार्थी समय पर उपस्थित पाए गए। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में अनुशासित एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा “छत्तीसगढ़ महान” की सामूहिक प्रस्तुति दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एमबीयू गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों का भी अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता एवं सीखने के प्रति उत्साह सराहनीय रहा। ये सारे नजारे श्री यादव को इतने भा गए कि उनके मुंह से बच्चों और शिक्षिकाओं के लिए तारीफों की धारा फूट पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *