बस्तर में भारी बरसात, नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

 

0  जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर 
जगदलपुर। पूरे बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इंद्रावती नदी सहित संभाग के सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं। बस्तर जिले में कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। बरसात के रौद्र रूप को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा और एसएसपी शलभ कुमार सिन्हा हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
लगातार हो रही बरसात से इंद्रावती नदी सहित भानपुरी क्षेत्र के आमबाल, नारंगी नदी, मारकंडी नदी, केशरपाल- नाला उफान पर हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं, जिससे कुछ गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है भानपुरी क्षेत्र में उफान पर आई नदी-नालों के कारण सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *