जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार दंडित बंदी को बस्तर पुलिस ने नारायणपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेंद्र दीवान चोरी के एक मामले में न्यायालय से 5 वर्ष 3 माह की सजा काट रहा था और 25 मार्च को केंद्रीय जेल से फरार हो गया था।
पुलिस ने मामले में विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश की। सूचना मिलने पर टीम ने नारायणपुर में एक सप्ताह तक रेकी करने के बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दंतेवाड़ा जेल और इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो चुका था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया गया।