
0 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में निकाला गया मार्च
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण द्वारा जगदलपुर की बेटी सुरला हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने, न्याय की मांग व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग व प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च राजीव भवन से शुरू हुआ। अग्रसेन चौक से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेसजनों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत बेटी सुरला हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।