मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी से मारपीट, हिंदू संगठनों में आक्रोश

0  घटना की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग 
जगदलपुर। झाडेश्वर महादेव मंदिर साईं मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन प्रवेश कर पुजारी से मारपीट एवं हंगामा किए जाने की घटना से हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने इस कृत्य को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
पूजा-अर्चना और धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर में घुसकर पूजारी के साथ मारपीट एवं महिलाओं के साथ धक्का मुक्की इस प्रकार की हिंसक घटना न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है। विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। हिंदू कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की है कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बोधघाट थाने में मंदिर से संबंधित लोगों द्वारा बोधघाट थाने में एफआईआर के लिए आवेदन भी दिया गया है। ऐसी खबर है कि शिव मंदिर परिसर में अवैध रूप से कुछ निर्माण कार्य करने की योजना बनाई जा रही है जिस निमित निर्माण सामग्री रोड पर डाली गई है। मंदिर से जुड़े लोगों की और श्रद्धालों की मांग है कि ऐसे कार्यों को रोका जाए व उचित कार्रवाई की जाए। श्रद्धालों में इस बात को लेकर रोष है कि मंदिरों की सुरक्षा व संरक्षण की बात करने वाले शासन में यह कार्य हो रहा है। अतः प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई की बात कही गई। घटना स्थल पर मंदिर के पुजारी मंदिर में सेवा करने वाली महिलाएं विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत मंत्री रवि ब्रह्मचारी, अर्जुन परिहार विभाग सह मंत्री श्रीनिवासन रेडी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, अनिल सिसोदिया, अंशु नाग, सूरज पटनायक, रवि टेकाम, राजू तोमर सहित बड़ी संख्या में बजरंगी और मंदिर परिसर पर लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *