जगदलपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्तर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में ऑनलाइन प्रवेश की घोषणा की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित है। इसलिए संस्थान प्रबंधन ने अंतिम समय की तकनीकी असुविधा से बचने के लिए समय पर आवेदन करने की सलाह दी है। यह जानकारी डॉ एके मांडले प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने दी।