दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम

जगदलपुर। बिलासपुर की सामाजिक संस्था समर्पित द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर की ग्राम पंचायत पंडरीपानी के सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक व शिक्षित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएमटीसी अध्यक्ष सविता देवांगन व एनआरएलएम बीपीएम जगदलपुर गायत्री देवांगन थीं। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ.संदीप शर्मा ने बताया कि टेलीकाम उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार के भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने राष्ट्रीय स्तर पर एक कंज्यूमर एडवोकेशी ग्रुप का गठन किया है जो कि उपभोक्ताओं की दिक्कतों के निराकरण सहित इस दिशा में शिक्षा व जन जागरुकता का संचार करेगा। इस ग्रुप में समर्पित संस्था को भी शामिल किया गया है और इसी के तहत समर्पित संस्था द्वारा यह जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीण उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियों से ज्यादा त्रस्त हैं और इन कंपनियों द्वारा उनके अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। इन्हीें बातों को ध्यान में रखते हुये समर्पित संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से इस विषय में शिक्षा व जागरुकता का संचार कर रहें। बैंठकों के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, उनके हितार्थ दूरसंचार की योजनाएं, दूरसंचार कंपनियों के प्रलोभन वाले आफर्स यथार्थ, दूरसंचार कंपनियों की आड़ में होने वाले फर्जीवाड़ा से बचने के उपायों सहित मोबाइल के माध्यम से केशलेस खरीदी के फायदे, शिकायत निवारण एवं दूरसंचार और प्रसारण में टैरिफ और बिलिंग के विषय में जानकारी दी गई। समर्पित संस्था से मास्टर ट्रेनर हितेश मिश्रा व कार्तिक बांधकर ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से कंज्यूमर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन करवाकर उपभोक्ताओं की हर शंका का समाधान भी करवाया जाता है, साथ ही साथ टेलीफोन, मोबाईल व डिश टीवी कंपनियों से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित संस्था के समन्वयक पीएल खैरवार, निमेष साहू, कुंती दास, गुड़िया, प्रियंका मोरे आदि का योगदान रहा। यह जानकारी संस्था समन्वयक पीएल खैरवार ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *