वार्ड 20 में पार्षद रोशन पटेल ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा

दल्ली राजहरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड 20 के पार्षद रोशन पटेल ने वार्ड में आयोजित पोलियो उन्मूलन अभियान में आयुष्मान अरोग्य मंदिर गांधी चौक वार्ड 20 के केंद्र में पहुंच कर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोकथाम की दवा पिलाई। “दो बूंद ज़िंदगी के” वाले इस अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ विभाग के सुपरवाइजर रेखूराम साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि ठाकुर, मितानिन गामिनी गौर, सुलोचना मेश्राम एवं अन्य विभागीय कर्मियों की उपस्थिति में पोलियो निषेध अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *