बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी से होगा प्रयास : शरद अवस्थी

0 आईबीडीए के नव नियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने समारोह पूर्वक संभाला पदभार 

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण 

जगदलपुर। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण (आईबीडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। समारोह में बस्तर संभाग के भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाज व विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पदभार ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि बस्तर अंचल की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के संरक्षण का महति कार्य सभी के सहयोग से संपूर्ण जिम्मेदारी से पूर्ण करने प्रयास होगा। सिंचाई योजनाओं का धरातल पर कुशलता से क्रियान्वयन हो, जिसका अधिकाधिक लाभ हमारे बस्तर क्षेत्र के किसानों को मिले, इस हेतु योजनाबद्ध रूप से सार्थक पहल होगी। श्री अवस्थी ने बड़े दायित्व सौंपनें व विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप का भी आभार माना।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव व मंत्री श्री कश्यप ने बस्तर बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दीर्घ अनुभव का लाभ बस्तर व बस्तर वासियों को मिलेगा। पदभार ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, चैतराम अट्टामी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छग अजजा आयोग अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बलदेव मंडावी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुधीर पांडेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, संतोष गुप्ता, धनीराम बारसे, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय आदि सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *