जगदलपुर। वर्तमान समय में खेती किसानी का काम शुरू हो चुका है, परंतु बीजापुर जिले में किसानों एवं आम जनता को डीजल एवं पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डीजल पेट्रोल की किल्लत के विरोध में और किसानों की मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के नेतृत्व में 22 जून सोमवार को बीजापुर में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जिले के सभी किसानों और पीड़ित ग्रामीणों से रैली में भाग लेने की अपील की है।