एबीईओ राजेश गुप्ता ने किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत


जगदलपुर। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर राजेश गुप्ता की उपस्थिति में नवीन सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिवस संकुल केंद्र पोड़ागुड़ा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुलगांव में कक्षा पहली एवं छठवीं में नवप्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत कर, नवीन पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश देकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। एबीईओ राजेश गुप्ता ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संकुल समन्वयक पवन कुमार भट्ट, समस्त शिक्षक, ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *