श्री वेद माता गायत्री महाविद्यालय निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे जगदलपुर महापौर संजय पांडे

0 शिक्षण समिति अध्यक्ष एवं निगम अध्यक्ष भी रहे मौजूद

जगदलपुर। छत्रपति शिवाजी वार्ड एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की सीमा से लगे कंगोली स्थित वेद माता गायत्री शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर में निर्माणाधीन श्री वेद माता गायत्री महाविद्यालय भवन का निरीक्षण करने महापौर संजय पांडे पहुंचे। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन एवं वेद माता गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह राणा भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई। यह दौरा केवल भवन निर्माण का जायजा लेने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यालय एवं शिक्षा व्यवस्था से जनप्रतिनिधियों के जुड़ाव का भी उदाहरण बना।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि भवन निर्माण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पीडब्लूडी सभापति निर्मल पाणिग्रही,छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल,गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, महाराणा वार्ड पार्षद नेहा ध्रुव, सुरेश कश्यप, सब इंजीनियर दिलीप मरकाम, मोहम्मद इदरीश,अक्षय सोनी शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *