संजय बाजार में सब्जी विक्रेता किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने धरना

०  किसान संघ ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 
जगदलपुर। भारतीय किसान संघ बस्तर द्वारा जगदलपुर के संजय बाजार में फुटकर व्यापारियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु धरना प्रदर्शन किया गया। नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में बाजार स्थल पर महिला किसानों को सब्जी बेचने के लिए साफ सुथरी जगह, पेयजल उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई व पार्किंग व्यवस्था करने, मटन मछली के दुकानदारों के लिए बाहर दुकान की व्यवस्था करने की मांग की गई है। सभी मांगों को आयुक्त ने स्वीकार किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नील कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष नंद किशोर पाण्डेय, महिला प्रमुख जयंती नेताम, पर्यावरण प्रमुख रमेश ठाकुर, विद्युत प्रमुख नरेंद्र सेठिया, सह मंत्री लखमी बघेल, उपाध्यक्ष सुनीता दास, सहकारिता प्रमुख वासुदेव कश्यप, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर बघेल, मंत्री फाल्गुनी पटेल, बकावंड से चुन्नू लाल ठाकुर, महिला प्रमुख दुतिका नाग, बस्तर तहसील से कमल सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष जगदलपुर व संजय बाजार के किसानों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *