रायपुर। वन नेशन वन राशन कार्ड को जुमला ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार से पूछा वन नेशन, वन राशन कार्ड से हितग्राहियों को तीन माह का चांवल क्यों नहीं दिया जा रहा है? राशन दुकान वाले उन्हें वापस क्यों लौटा रहे है? कई राशन दुकानों में एकमुश्त तीन माह का राशन की जगह एक माह का चांवल दिया जा रहा, हितग्राहियों को चांवल नहीं होने की जानकारी दी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में हितग्राहियों को स्टॉक खत्म होने के चलते चांवल नही मिल रहा है, आखिर सरकार तीन माह की एकमुश्त राशन देने की घोषणा के साथ पर्याप्त मात्रा में चांवल की उपलब्धता राशन दुकानों में क्यों नहीं की है? राशन दुकान में चांवल ही नहीं रहेगा तो दुकानदार कहां से देंगे? खराब क्वालिटी की चांवल मिलने की शिकायत आ रही है? ये तो गरीब जनता के साथ भद्दा मजाक है, गरीब जनता का अपमान है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 30 लाख राशन कार्ड धारियों को केवायसी के कारण तीन माह का राशन नहीं मिल रहा है। सरकार ये सुनिश्चित करे जिनका केवायसी नहीं हुआ है उनको भी चांवल दिया जाये। केवायसी में तकनीकी दिक्कत आ रही है, कभी सर्वर डाउन हो जा रहा, तो कहीं फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहा है। राशन लेने में भी हितग्राहियों को आठ-दस बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है तब कही जाकर फिंगर मैच हो रहा है। सरकार की सिस्टम में खराबी के कारण हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस मांग करती है सभी हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त राशन बिना परेशानी के मिले सरकार अव्यवस्था सुधारे।