महिला आरक्षण को लेकर भाजपा बेनकाब हो गयी – कांग्रेस

रायपुर। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा बेनकाब हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि संसद में भाजपा ने परिसीमन विधेयक पास कराने के लिये महिला आरक्षण बिल का सहारा लिया, लेकिन विपक्षी दलों और कांग्रेस पार्टी की जागरूकता से भाजपा बेनकाब हो गयी और उसकी चाल सफल नहीं हुई। भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती, वह अपनी चुनावी गणित के हिसाब से परिसीमन कराना चाह रही, उसमें वे सफल नहीं हो पाया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक संसद में प्रस्तुत किया 131 वां संविधान संशोधन अधिनियम इसमें महिला आरक्षण के संदर्भ में नहीं भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन संशोधन बिल तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को पास करवाना चाहती थी। संसद में जो विधेयक गिरा उसमें इस विधेयक में लोकसभा परिसीमन की सीटें 850 करने का प्रस्ताव था राज्यों में 815 सीटें तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें। परिसीमन विधेयक- जिसमें परिसीमन के लिये 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गयी थी। विधेयक में पांडुचेरी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन की बात की गयी थी ताकि परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह विधेयक इसलिए गिरा क्योंकि भाजपा सरकार का परिसीमन बिल पर देश के अन्य राज्यों को आपत्ति थी, भाजपा आरक्षण सामने रख कर परिसीमन बिल पास करना चाहती है। भाजपा 2011 के जनगणना को आधार मान कर परिसीमन करना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब 2026-27 की जनगणना शुरू है तथा सरकार जाति जनगणना की भी बात कर चुकी है तो जनगणना के बाद आये नये आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों नहीं कराया जा रहा? महिला आरक्षण बिल को यदि तुरंत लागू करना है तो परिसीमन का इंतजार किए बिना वर्तमान सदस्य संख्या में ही 33 प्रतिशत का आरक्षण क्यों नहीं देना चाहती सरकार? कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके लिए तैयार है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार 2023 के महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर महिला आरक्षण को तुरंत लागू कर सकती थी उसने ऐसा क्यों नहीं किया? जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 जो कानून बन चुका है 2034 से मूर्त रूप लेगा संशोधन से तुरंत लागू हो जाता। भाजपा की मंशा महिला आरक्षण की नहीं अपने मनमुताबिक सीटों के परिसीमन की थी जो विपक्षी दलों की एकजुटता से पूरा नहीं हो चुका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *