सीसीएसएच की टीम ने चेक की पत्रकारों की सेहत… 50 से अधिक लोगों ने उठाया हेल्थ कैंप का लाभ

0  कंटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल के डॉक्टर्स रहे मौजूद 

जगदलपुर। जिला पत्रकार संघ बस्तर के तत्वावधान में शनिवार को कंटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर ने पत्रकार के भवन में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में सीसीएसएच के चिकित्स्कों, नर्सिंग और बीडी टीम ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इस शिविर में इंटरनल मेडिसिन के डॉ. सत्यनारायण बातरी, डॉ. प्रतीक जैन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन ब्रिज ने पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर स्थल पर 50 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। नर्सिंग टीम ने उनके वजन, बीपी और ऑक्सीजन लेवल की जांच की। पत्रकार संघ ने चिकित्सकों का स्वागत किया। सीसीएसएच की गतिविधियों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना करते बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को नया आयाम देने के लिए बधाई दी। आयोजन में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष गुप्ता, शिवप्रकाश सीजी, सुब्बा राव, निरंजन दास, रजत वाजपेयी, बादशाह खान, धर्मेंद्र महापात्र, सुरेश रावल, महेंद्र महापात्र, महेंद्र सेठिया, सुनील पांडे, शेख ताहिर, रमेश पांडे, सुलोचना फुंडे, रजत कोस्टा, सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेबपोर्टल के पत्रकारों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *