छिंदगांव के राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0  कन्या भोज के साथ हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी 
बकावंड। रामनवमी के पावन अवसर पर बकावंड विकासखंड की छिंदगांव ग्राम पंचायत के राम मंदिर में बड़े हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मनाया गया। चैत्र नवरात्र पर्व पर राम मंदिर में पचासों भक्तों ने मनोकामना जोत प्रज्ज्वलित की थी।
रामनवमी के दिन विशेष हवन पूजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद जोत जंवारा का विधिवत विसर्जन किया गया। मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास की कई पंचायत के सैकड़ों भक्त शामिल हुए। रामनवमी के अवसर पर कन्या भोज के साथ-साथ भंडारा कराया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। राम मंदिर को छिंदगांव के वरिष्ठ नागरिक जीके लाल गुप्ता एवं ग्रामीणों के सौजन्य से स्थापित कराया गया है। यह मंदिर आसपास के राम भक्तों के लिए आस्था का बड़ा का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *