भ्रष्टाचार करने की नीयत से सरकार ने संग्रहण केंद्रों पर धान जाम कर रखा – कांग्रेस

० धान संग्रहण केन्द्रो में लाखो टन धान पड़ा सूख रहा, सरकार मीलरो को धान नहीं दे रही

० पूरे प्रदेश में लाखो मीट्रिक टन धान जाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार करने की नीयत से भाजपा सरकार संग्रहण केन्द्रो से मीलरो को मीलिंग के लिये धान नहीं दे रही, ताकि धान खराब होने के नाम पर एवं खुले बाजार में निलामी करके भ्रष्टाचार किया जा सके। पूरे प्रदेश में लाखां मीट्रिक टन उठाव के अभाव में संग्रहण केन्द्रो में जमा पड़ा है। अकेले बेमेतरा जिले में 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान जाम पड़ा हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जब मीलर सरकार से अनुबंध के तहत धान लेने को तैयार है। फिर सरकार धान को मिलर्स को क्यों सौंप नहीं रही है? जितने लंबे समय तक धान संग्रहण केन्द्रों में रखा जायेगा, उतना ही भ्रष्टाचार का जोखिम बढ़ेगा और उतना ही धान खराब होने और वजन कम होने का खतरा रहेगा, यानी हर दिन के साथ सरकार खुद अपने नुकसान को बढ़ा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जितने लंबे समय तक धान खुले में पड़े रहेगा, नमी का मौसम का असर धान पर पड़ेगा। गुणवत्ता में गिरावट आयेगी और भ्रष्टाचार की गुंजाईश बढ़ेगी तथा एक बार फिर से चूहों पर जिम्मेदारी थोपी जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जब सरकार को ये सारे जोखिम पहले से पता है, तब मिलर्स धान लेने को तैयार है, जब उद्योग संघ भी लिखित में मांग कर चुका है, तो फिर धान को रोककर रखने की जिद क्यों की जा रही है? सरकार इस धान को नीलामी के जरिए बेचने की तैयारी में है। 3100 में खरीद कर 2000 में बेचकर कमीशन खोरी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *