रामनवमी पर सुंडी समाज ने की श्रद्धालुओं की सेवा

0 लगाया राहत शिविर, शरबत, शीतल जल और नाश्ते का वितरण
जगदलपुर। रामनवमी के अवसर पर सुंडी समाज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह पंडाल लगाए गए थे। सुंडी समाज के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता तेनसिंह सेठिया ने बताया कि सुंडी समाज ने रामनवमी के अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए राम भक्तों के लिए सराहनीय कार्य किया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए समाज द्वारा शीतल जल, शरबत और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण चांदनी चौक दिवंश होटल के सामने राहत शिविरलगाकर किया गया। यह मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण है। सुंडी समाज ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और गर्मी में राहत प्रदान करने, तपती धूप में राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था हेतु सेवा शिविर लगाए थे। तेनसिंह सेठिया ने कहा कि हमारा समाज मानवीय संवेदनाओं को महत्व देता है। मानव समाज के हर तबके की सेवा और मदद ही हमारे समाज का मूल उद्देश्य है। इसके लिए तेनसिंह सेठिया ने सुंडी समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं का आभार व्यक्त किया है। सुंडी समाज की यह पहल केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गई। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत शिविर के रूप में मददगार साबित हुई, जो सुंडी समाज की सेवा भावना को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *