0 दीपक बैज के सवाल उठाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता का बड़ा हमला
रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं राजनांदगांव के मुखर सांसद संतोष पांडे ने नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष दीपक बैज पर बड़ा हमला बोला है। श्री पाण्डेय ने कहा है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने एक नक्सली समर्थक को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, आज उसी पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सवाल पूछ रहें हैं कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त नही हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा?
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा- उनके इस सवाल पर एक शेर याद आता है कि ‘गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।’ श्री पाण्डेय ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार और हमारे जवान दृढ़ता से नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रयास कर रहें हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नक्सलवाद को संरक्षण देने का का काम किया है। इसलिए यह सवाल पूछने का आपको कोई अधिकार नही है। श्री पाण्डेय ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आपने जिस सुदर्शन रेड्डी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था, वे घोर नक्सल समर्थक रहे हैं। उन्होंने सलवा जुडुम अभियान का खुलकर विरोध किया था। आपने हमेशा नक्सलियों को पाला पोसा है, इसलिए नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सवाल पूछने का आपको नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि आप राम मंदिर पर सवाल पूछते थे कि कब मंदिर बनाओगे? मंदिर बन गया और आज हजारों दर्शनार्थी श्रीरामचंद्र जी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस द्वारा जम्मू कश्मीर में थोपी गई धारा 370 को हमारी सरकार ने हटा दिया। आज वहां पत्थरबाजी और आतंकवादी घटनाएं थम गईं हैं। वैसे ही बस्तर सहित पूरे देश में माओवाद का खात्मा किया जाएगा।